केर्न इंडियाः मुनाफा 40.7% घटा, आय 12% घटी

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 40.7 फीसदी घटकर 1350 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 22, 2015 पर 4:36 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 40.7 फीसदी घटकर 1350 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया का मुनाफा 2278 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 12 फीसदी घटकर 3504 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 3982 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 2789.6 करोड़ रुपये से घटकर 2027 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 70 फीसदी से घटकर 57.8 फीसदी रहा।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केर्न इंडिया की अन्य आय 346 करोड़ रुपये से घटकर 163 करोड़ रुपये रही। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केर्न इंडिया को 353.6 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।