केर्न इंडिया की क्रूड एक्सपोर्ट करने की योजना!

सूत्रों के मुताबिक केर्न इंडिया राजस्थान ऑयलफील्ड से निकलने वाले क्रूड को एक्सपोर्ट कर सकती है।

अपडेटेड Jul 22, 2014 पर 7:12 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    केर्न इंडिया बीकानेर से निकले कच्चे तेल का एक्सपोर्ट करना चाहती है। कंपनी ने कच्चे तेल की अच्छी कीमत पाने के लिए सरकार के सामने ये प्रस्ताव रखा है। सीएनबीसी आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक केर्न इंडिया राजस्थान ऑयलफील्ड से निकलने वाले क्रूड को एक्सपोर्ट कर सकती है।

    केर्न इंडिया के मुताबिक ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीकानेर से निकले क्रूड का एक्सपोर्ट करेगी और इसके बदले आईओसी उसी मात्रा का सस्ता क्रूड इंपोर्ट कर सकती है। एक्सपोर्ट होने से केर्न इंडिया को प्रति बैरल 3-5 डॉलर ज्यादा मिलेंगे। इससे रॉयल्टी और टैक्स के रूप में सरकार को भी प्रति बैरल 0.5 डॉलर से ज्यादा की आमदनी होगी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।