केर्न इंडिया को 835 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया को 835 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड Jul 21, 2015 पर 6:13 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया को 835 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया को 241 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया की आय 1.9 फीसदी घटकर 2,627 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया की आय 2,677 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा 788 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,290 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केर्न इंडिया का एबिटडा मार्जिन 29.4 फीसदी से बढ़कर 49.1 फीसदी हो गया है।

    तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केर्न इंडिया का टैक्स खर्च 451.5 करोड़ रुपये से घटकर 140.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं तिमाही आधार पर पहली तिमाही में केर्न इंडिया की अन्य आय 357.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 381.6 करोड़ रुपये रही है।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में केर्न इंडिया को 182 करोड़ रुपये का फॉरेक्स मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में केर्न इंडिया को 168.3 करोड़ रुपये का फॉरेक्स घाटा हुआ था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।