केर्न इंडिया ने मांगी लीज बढ़ाने की मंजूरी!

केर्न इंडिया ने राजस्थान के बाड़मेर ऑयल फील्ड के लीज की अवधि 10 साल तक बढ़ाने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी है।

अपडेटेड Jun 17, 2014 पर 11:16 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    केर्न इंडिया ने राजस्थान के बाड़मेर ऑयल फील्ड के लीज की अवधि 10 साल तक बढ़ाने के लिए सरकार की मंजूरी मांगी है। केर्न इंडिया चाहती है कि ऑयल फील्ड की लीज 2030 तक बढ़ा दिया जाए।

    सूत्रों के मुताबिक केर्न इंडिया ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ हाइड्रोकार्बन (डीजीएच) से पिछले हफ्ते ही कहा था कि लीज की अवधि बढ़ाने का अधिकार उसके ज्वाइंट वेंचर में 30 फीसदी के हिस्सेदार ओएनजीसी के पास नहीं, बल्कि उसके पास है।

    सूत्रों का ये भी कहना है कि ऑयल के बाद केर्न इंडिया राजस्थान में गैस कारोबार पर फोकस बढ़ाने वाली है। केर्न इंडिया ने राजस्थान फील्ड में गैस पाइपलाइन और गैस टर्मिनल के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।