Get App

कैसे रहेंगे इंडसइंड बैंक के नतीजे, आवाज़ अनुमान

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 26.5 फीसदी बढ़कर 544 करोड़ रुपये हो सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2015 पर 8:54 AM
कैसे रहेंगे इंडसइंड बैंक के नतीजे, आवाज़ अनुमान

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही नतीजों की शुरुआत हो गई है और आज निजी बैंक इंडसइंड बैंक के नतीजे आएंगे। जानते हैं कि सीएनबीसी-आवाज़ को इंडसइंड बैंक के नतीजे कैसे रहने का अनुमान है।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 26.5 फीसदी बढ़कर 544 करोड़ रुपये हो सकता है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक का मुनाफा 430 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की आय 29.4 फीसदी बढ़कर 1078 करोड़ रुपये हो सकती है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक की आय 833 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें