Get App

कैसे रहेंगे बजाज ऑटो के चौथी तिमाही के नतीजे!

आवाज़ अनुमान के मुताबिक चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 16 फीसदी घटकर 643 करोड़ रुपये रह सकता है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2015 पर 8:48 AM
कैसे रहेंगे बजाज ऑटो के चौथी तिमाही के नतीजे!

आज बजाज ऑटो के नतीजे आने वाले हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो के मुनाफे और आय में गिरावट देखने को मिलेगी।

आवाज़ अनुमान के मुताबिक वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 16 फीसदी घटकर 643 करोड़ रुपये रह सकता है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का मुनाफा 763.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 7.8 फीसदी घटकर 4547 करोड़ रुपये रह सकती है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में बजाज ऑटो की आय 4932.2 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में बजाज ऑटो का एबिटडा 931.4 करोड़ रुपये से घटकर 859 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बजाज ऑटो का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.9 फीसदी से बढ़कर 19.5 फीसदी रह सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें