साल 2014 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का राजस्व 4.1 फीसदी बढ़कर 252 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2014 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट का राजस्व 242 करोड़ डॉलर रहा था।

साल 2014 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का राजस्व 4.1 फीसदी बढ़कर 252 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2014 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट का राजस्व 242 करोड़ डॉलर रहा था।
साल 2014 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 6.6 फीसदी बढ़कर 3719 करोड़ डॉलर पर पहुंच गई है। साल 2014 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 3489 करोड़ डॉलर रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कॉग्निजेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 20.8 फीसदी से बढ़कर 21 फीसदी रहा। कॉग्निजेंट ने साल 2014 के लिए गाइडेंस 16.5 फीसदी से घटाकर 14 फीसदी किया है। वहीं तीसरी तिमाही में राजस्व 255-258 करोड़ डॉलर रहने का अनुमान है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।