Get App

कॉग्निजेंट: मुनाफा 9.7% बढ़ा, आय 6.2% बढ़ी

साल 2015 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 9.7 फीसदी बढ़कर 42.01 करोड़ डॉलर हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2015 पर 4:12 PM
कॉग्निजेंट: मुनाफा 9.7% बढ़ा, आय 6.2% बढ़ी

साल 2015 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 9.71 फीसदी बढ़कर 42.01 करोड़ डॉलर हो गया है। साल 2015 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट का मुनाफा 38.29 करोड़ डॉलर रहा था।

साल 2015 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 6.2 फीसदी बढ़कर 3.09 अरब डॉलर हो गई है। साल 2015 की पहली तिमाही में कॉग्निजेंट की आय 2.91 अरब डॉलर रही थी।

साल 2015 की दूसरी तिमाही में कॉग्निजेंट का नॉन- जीएएपी ऑपरेटिंग मार्जिन 20.2 फीसदी रहा है।

कॉग्निजेंट का अनुमान है कि साल 2015 में कंपनी के आय में कम से कम 20.1 फीसदी की बढ़त होगी और ये कम से कम 12.33 अरब डॉलर रहेगी।

कॉग्निजेंट का अनुमान है कि तीसरी तिमाही में कंपनी की आय कम से कम 3.14 अरब डॉलर रहेगी। कॉग्निजेंट के मुताबिक तीसरी तिमाही में कंपनी के नान-जीएएपी ईपीएस के कम से कम 0.75 डॉलर रहने का अनुमान है। 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें