वेलस्पन इंडिया के शेयर में आज भी भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी कंपनी टार्गेट ग्रुप ने कंपनी का कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया है जिससे शेयर पर खासा दबाव देखने को मिल रहा है। टार्गेट ग्रुप वालमार्ट के बाद अमेरिकी की दूसरी सबसे बड़ी रिटेल कंपनी है। वेलस्पन बड़ी मात्रा में कंपनी को चादर और तकिए के कवर सप्लाई करती थी। टार्गेट ग्रुप का आरोप है कि वेलस्पन अपने उत्पादों में ईजिप्ट की कॉटन की जगह दूसरे कॉटन का उपयोग किया जिसके चलते कॉन्ट्रेक्ट रद्द किया गया है।