Get App

कॉफी डे एनसीडी के जरिए जुटाएगी 550 करोड़ रु

एनसीडी पर फैसले के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक 14 सितंबर को होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 19, 2016 पर 4:09 PM
कॉफी डे एनसीडी के जरिए जुटाएगी 550 करोड़ रु

कॉफी डे एनसीडी के जरिए 550 करोड़ जुटाने पर विचार कर रही है। एनसीडी पर फैसले के लिए कंपनी के बोर्ड की बैठक 14 सितंबर को होगी। कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर एनसीडी जारी करेगी। डिबेंचर पर ब्याज दर का फैसला भी बोर्ड बैठक में लिया जाएगा। कंपनी ने अपनी सालाना आम बैठक की जानकारी बीएसई को दे दी है।

इस खबर के बाद बीएसई में कॉफी डे का शेयर गुरुवार के 240.60 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 241.50 रुपये पर खुला। इसके अलावा पिछले 52 हफ्तों में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 318.00 रुपये और निचला स्तर 219.40 रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें