वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 11.7 फीसदी घटकर 204.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 231.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 11.7 फीसदी घटकर 204.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 231.5 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की ब्याज आय 14.5 फीसदी बढ़कर 1,081 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की ब्याज आय 944 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का ग्रॉस एनपीए 4.81 फीसदी से बढ़कर 5.43 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का नेट एनपीए 3.08 फीसदी से बढ़कर 3.55 फीसदी रहा है।
रुपये में कॉरपोरेशन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 7,106.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,765.4 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का नेट एनपीए 4,465 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,983.9 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की प्रोविजनिंग 926.5 करोड़ रुपये से घटकर 621.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में प्रोविजनिंग 458.9 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।