वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़कर 188.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 160.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 17.5 फीसदी बढ़कर 188.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का मुनाफा 160.5 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की ब्याज आय 18.1 फीसदी बढ़कर 1,161 करोड़ रुपये पर पहुंच है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की ब्याज आय 983 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.43 फीसदी से घटकर 5.32 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का नेट एनपीए 3.55 फीसदी से घटकर 3.54 फीसदी रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की प्रोविजनिंग 621.4 करोड़ रुपये से घटकर 563.8 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक की प्रोविजनिंग 520.4 करोड़ रुपये रही थी।
रुपये में कॉरपोरेशन बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक का ग्रॉस एनपीए 7,765.4 करोड़ रुपये से घटकर 7,729.1 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में कॉरपोरेशन बैंक का नेट एनपीए 4,983.9 करोड़ रुपये के मुकाबले 5,047.2 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।