Get App

कोल इंडिया, ओएनजीसी के विनिवेश की तैयारी

कोल इंडिया में 10% और ओएनजीसी में 5% विनिवेश के लिए ड्राफ्ट नोट तैयार कर लिया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 16, 2014 पर 8:38 AM
कोल इंडिया, ओएनजीसी के विनिवेश की तैयारी

सरकार बड़े पैमाने पर विनिवेश की भी तैयारी कर रही है। कोल इंडिया में 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचने और ओएनजीसी में 5 फीसदी विनिवेश के लिए ड्राफ्ट नोट तैयार कर लिया गया है। माना जा रहा है कि सितंबर-अक्टूबर में इन दोनों कंपनियों का विनिवेश हो सकता है।

कोल इंडिया में हिस्सा बेचकर सरकार 25000 करोड़ रुपये जुटाने वाली है। वहीं, ओएनजीसी विनिवेश के जरिए सरकार को 15000 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है। इन दोनों कंपनियों में हिस्सा बेचकर सरकार वित्त वर्ष 2015 का विनिवेश लक्ष्य हासिल करगी।

वैसे सरकार के विनिवेश प्लान में सेल और एनएचपीसी भी शामिल हैं। सेल में 5 फीसदी और एनएचपीसी में 11.4 फीसदी हिस्सा बिकने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें