कोल इंडिया: मुनाफा घटा, बिक्री बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 6.7 फीसदी घटकर 3,764 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 12, 2015 पर 7:41 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 6.7 फीसदी घटकर 3,764 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का मुनाफा 4,033.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की बिक्री 6.5 फीसदी बढ़कर 18,955.7 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया की आय 17,799.5 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का ऑपरेटिंग मुनाफा 2.4 फीसदी बढ़कर 4282 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में कोल इंडिया का ऑपरेटिंग मुनाफा 4281 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर पहली तिमाही में कोल इंडिया का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.1 फीसदी के मुकाबले 23.1 फीसदी रहा है। सलाना आधार पर पहली तिमाही में कोल इंडिया का रॉ कोल प्रोडक्शन 108.32 मिलियन टन से बढ़कर 121.35 मिलियन टन हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।