कोल इंडिया-सरकार के बीच बढ़ी तकरार

कोयले की ऑनलाइन नीलामी को लेकर सरकार और कोल इंडिया आमने-सामने आ गए हैं।

अपडेटेड Aug 05, 2014 पर 7:14 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    कोयले की ऑनलाइन नीलामी को लेकर सरकार और कोल इंडिया आमने-सामने आ गए हैं। और इस तकरार का सीधा असर कोयले की कीमतों पर देखने को मिल सकता है। दरअसल सरकार कोयले के ई-नीलामी की मात्रा में कटौती चाहती है। लेकिन कोल इंडिया के बोर्ड को लगता है कि अगर वॉल्यूम को घटाया गया तो इससे कंपनी की आय घटेगी। अब बोर्ड इस मुश्किल से निपटने के लिए कोयला 10 फीसदी महंगा करने पर विचार कर रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक 12 अगस्त को होने वाली बैठक में इस पर विचार होगा। बैठक में ई-ऑक्शन के वॉल्यूम में भी 50 फीसदी की कटौती पर भी फैसला हो सकता है। इस कटौती से आय में 2800 करोड़ रुपये की कमी के आसार हैं जिसकी की भरपाई कंपनी कीमतें बढ़ाकर करेगी। पिछले साल मई में कोल इंडिया ने ऊंचे दर्जे के कोयले की कीमत में 12 फीसदी और बाकी कोयले की कीमतों में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।