क्यों आज अदानी एंटरप्राइजेज ने दिखाया दम!

ऑस्ट्रेलिया की अदालत से अदानी ग्रुप को बड़ी राहत मिली है।

अपडेटेड Dec 15, 2015 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    ऑस्ट्रेलिया की अदालत से अदानी ग्रुप को बड़ी राहत मिली है। क्वींसलैंड कोर्ट ने अदानी कोल माइन पर रोक लगाने की अर्जी खारिज कर दी है। पर्यावरण से जुड़े समूह ने अदानी के कारमाईकल कोल माइन प्रोजेक्ट पर रोक लगाने की अर्जी दाखिल की थी।

    ऑस्ट्रेलियाई सरकार पहले ही अदानी के कारमाईकल कोल माइन और रेल प्रोजेक्ट को 36 सख्त शर्तों के साथ अनुमति दे चुकी है। अदानी के इस प्रोजेक्ट से ऑस्ट्रेलियाई सरकार को टैक्स और रॉयल्टी के तौर पर 22 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर मिलेंगे। इस खबर के बाद अदानी एंटरप्राइजेज करीब 5 फीसदी चढ़ा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।