Get App

क्रॉम्पटन ग्रीव्ज के मुनाफे में 6.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज की बिक्री 7.7 फीसदी बढ़कर 3441.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2014 पर 2:51 PM
क्रॉम्पटन ग्रीव्ज के मुनाफे में 6.5% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 6.5 फीसदी बढ़कर 64 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का मुनाफा 60.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज की बिक्री 7.7 फीसदी बढ़कर 3441.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज की बिक्री 3195 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का एबिटडा 145 करोड़ रुपये से बढ़कर 173 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में क्रॉम्पटन ग्रीव्ज का एबिटडा मार्जिन 4.5 फीसदी से बढ़कर 5 फीसदी रहा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें