रियल एस्टेट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए क्विकर ने रियल्टी पोर्टल कॉमन फ्लोर को खरीद लिया है। सूत्रों के मुताबिक ये डील 20 करोड़ डॉलर में हुई है। 4 महीने पहले ही क्विकर ने अपना होम सर्च पोर्टल क्विकर होम्स लॉन्च किया था। इसके अलावा नवंबर में क्विकर ने इंडिया रियल्टी एक्सचेंज और रियल्टीकंपास को भी खरीदा था।
