मैगी मामले में नेस्ले की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली और उत्तराखंड के बाद गुजरात में भी मैगी की बिक्री पर रोक लग गई है। गुजरात सरकार ने मैगी पर 1 महीने के लिए रोक लगा दी है। गुजरात के फूड एंड ड्रग विभाग ने मैगी के 39 में से 27 सैंपल में एमएसजी की मात्रा ज्यादा पाई गई है।
