Get App

गुजरात में होंडा मोटरसाइकिल का नया प्लांट

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया स्कूटर बनाने का सबसे बड़ा प्लांट गुजरात में लगाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 17, 2014 पर 9:11 AM
गुजरात में होंडा मोटरसाइकिल का नया प्लांट

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया स्कूटर बनाने का सबसे बड़ा प्लांट गुजरात में लगाएगी। ये देश का अकेला ऐसा प्लांट होगा जहां होंडा के सिर्फ स्कूटर बनेंगे। कंपनी ने राज्य में मेहसाणा के पास विट्ठलापुर में 250 एकड़ में फैले प्लांट का भूमि पूजन किया।

इस प्लांट पर होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया शुरूआती दौर में करीब 1000 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करेगी और यहां से सालाना 12 लाख स्कूटर्स का उत्पादन हो सकेगा। कंपनी का ये नया प्लांट 2015 के अंत तक चालू हो जाएगा और शुरू में इससे 6 लाख गाड़ियों का उत्पादन होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें