गृह फाइनेंस के मुनाफे में 19.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 19.8 फीसदी बढ़कर 50.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 10, 2015 पर 2:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 19.8 फीसदी बढ़कर 50.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गृह फाइनेंस का मुनाफा 42 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में गृह फाइनेंस की आय 21.8 फीसदी बढ़कर 294.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गृह फाइनेंस की आय 241.6 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में गृह फाइनेंस की प्रोविजनिंग 0.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 11.8 करोड़ रुपये रही। साल दर साल आधार पर चौथी तिमाही में गृह फाइनेंस का कुल एनपीए 0.44 फीसदी से बढ़कर 0.52 फीसदी रहा। वहीं नेट एनपीए 0.04 फीसदी से बढ़कर 0.15 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।