गेलः मुनाफा 42.1% गिरा, बिक्री 9.5% घटी

वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में गेल का मुनाफा 42.1 फीसदी घटकर 972 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 26, 2014 पर 5:00 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में गेल का मुनाफा 42.1 फीसदी घटकर 972 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में गेल का मुनाफा 1,679 करोड़ रुपये रहा था।

    वहीं वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में गेल की बिक्री 9.5 फीसदी घटकर 14,464 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में गेल की बिक्री 15,980 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में गेल का एबिटडा 2,203 करोड़ रुपये से घटकर 1,337 करोड़ रुपये रहा। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में गेल का एबिटडा मार्जिन 13.8 फीसदी से घटकर 9.2 फीसदी रहा।

    तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में गेल की अन्य आय 208.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 410.7 करोड़ रुपये रही। साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में गेल का एलपीजी सब्सिडी बोझ 587.2 करोड़ रुपये से घटकर 500 करोड़ रुपये रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।