Get App

गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 39% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 39 फीसदी बढ़कर 90.7 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2015 पर 12:17 PM
गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 39% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 39 फीसदी बढ़कर 90.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 65.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज की आय 14.4 फीसदी बढ़कर 2297.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज की आय 2007.4 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का एबिटडा 124 करोड़ रुपये से घटकर 106 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 6.2 फीसदी से घटकर 4.6 फीसदी रहा।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज को 46 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय हुई है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज की अन्य आय 18.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 30.3 करोड़ रुपये रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें