गोदरेज इंडस्ट्रीज के मुनाफे में 45.8% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 45.8 फीसदी बढ़कर 77.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 09, 2014 पर 2:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 45.8 फीसदी बढ़कर 77.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का मुनाफा 53.3 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज की आय 23.7 फीसदी बढ़कर 2326.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज की आय 1879.8 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का एबिटडा 81 करोड़ रुपये से बढ़कर 125 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में गोदरेज इंडस्ट्रीज का ऑपरेटिंग मार्जिन 4.3 फीसदी से बढ़कर 5.4 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।