गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 20.2 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 20.2 फीसदी बढ़कर 92.8 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Nov 01, 2014 पर 2:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 16 फीसदी बढ़कर 234.5 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का मुनाफा 195 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की बिक्री 4.6 फीसदी बढ़कर 2048 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर की बिक्री 1957 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा 296 करोड़ रुपये से बढ़कर 329 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में गोदरेज कंज्यूमर का एबिटडा मार्जिन 15.1 फीसदी से बढ़कर 16.1 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।