ग्लेनमार्क फार्मा को लिडोकाइने ऑइंटमेंट के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिल गयी है। ये दवा त्वचा रोग के लिए काम आती है। अमेरिका में दवा का बाजार 37 करोड़ डॉलर का बताया जा रहा है। मंजूरी के बाद कंपनी का प्रोडेक्ट पोर्टफोलियो बढ़कर 109 उत्पादों का हो गया है इसके अलावा कंपनी ने करीब 69 दवा की मंजूरी के लिए आवेदन कर रखा है।
