Get App

चेन्नई, दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल पर छापे

चेन्नई समेत हैदराबाद, दिल्ली और देशभर के कई ब्रांच पर आयकर विभाग छापा मार रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 05, 2016 पर 4:37 PM
चेन्नई, दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल पर छापे

अपोलो हॉस्पिटल की सेहत आज बिगड़ गई। शेयर करीब 0.5 फीसदी से ज्यादा टूट गया। दरअसल, अपोलो हॉस्पिटल पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है। चेन्नई समेत हैदराबाद, दिल्ली और देशभर के कई ब्रांच पर आयकर विभाग छापा मार रहा है। इसके अलावा चेयरमैन प्रताप रेड्डी के घर पर छापे मारे गए है। सूत्रों की मानें तो अपोलो हॉस्पिटल ने छापेमारी की बात मानी है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द इस पर अपनी प्रतिक्रिया देगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें