जस्ट डायलः मुनाफा मामूली बढ़ा, आय 29% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा मामूली बढ़कर 28.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 26, 2014 पर 11:31 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा मामूली बढ़कर 28.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जस्ट डायल का मुनाफा 28 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जस्ट डायल की आय 29 फीसदी बढ़कर 135 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जस्ट डायल की आय 104.6 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा 36 करोड़ रुपये से घटकर 34 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जस्ट डायल का एबिटडा मार्जिन 34.6 फीसदी से घटकर 25.2 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।