जीआईसी रियल एस्टेट ने निरलॉन में हिस्सा खरीदा

सिंगापुर के सोवेरन वेल्थ फंड जीआईसी ने निरलॉन में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है।

अपडेटेड Dec 24, 2014 पर 9:24 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सिंगापुर के सोवेरन वेल्थ फंड जीआईसी ने निरलॉन में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी है। जीआईसी की सहयोगी कंपनी रेको बेरी 222 रुपये प्रति शेयर पर निरलॉन का 34.2 फीसदी हिस्सा खरीदेगी। रेको बेरी ये हिस्सा गेराल्डटन फाइनेंस, रियल इंडिया इन्वेस्ट और प्रोमोटरों से खरीदेगी। रेको बेरी 28.4 फीसदी हिस्से के लिए ओपन ऑफर भी लाएगी। कंपनी ओपन ऑफर 222 रुपये प्रति शेयर पर ही लाएगी।

    ओपन ऑफर के बाद रेको बेरी की निरलॉन में 62.6 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। कंपनी मौजूदा प्रोमोटरों के कुणाल सागर और राहुल सागर से अतिरिक्त 5 फीसदी शेयर भी खरीदेगी। कुणाल सागर कंपनी के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन और राहुल सागर एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर बने रहेंगे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।