जीएमआर इंफ्रा को 134 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 15.2 फीसदी बढ़कर 3,091 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है।

अपडेटेड Nov 14, 2015 पर 12:20 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 134 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा को 206 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 15.2 फीसदी बढ़कर 3,091 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा की आय 2,682 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा 590 करोड़ रुपये से बढ़कर 900 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर दूसरी तिमाही में जीएमआर इंफ्रा का एबिटडा मार्जिन 27 फीसदी से बढ़कर 36 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।