Get App

जी एंटरटेनमेंटः मुनाफा 11% घटा, आय 17% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 11 फीसदी घटकर 275 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2016 पर 1:40 PM
जी एंटरटेनमेंटः मुनाफा 11% घटा, आय 17% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 11 फीसदी घटकर 275 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 309 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 17 फीसदी बढ़कर 1595 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 1364 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की सब्सक्रिप्शन से आय साल दर साल आधार पर 17 फीसदी बढ़कर 522 करोड़ रुपये हो गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन से आय सालाना आधार पर 26.8 फीसदी बढ़कर 942 करोड़ रुपये हो गई है।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का टैक्स पर खर्च सालाना आधार पर 43.8 फीसदी घटकर 165 करोड़ रुपये हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें