वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 6 फीसदी घटकर 211 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 224.6 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 6 फीसदी घटकर 211 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का मुनाफा 224.6 करोड़ रुपये रहा था।
हालांकि वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 11.6 फीसदी बढ़कर 1,086 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की आय 973.2 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का एबिटडा 292 करोड़ रुपये से बढ़कर 309.2 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट का ऑपरेटिंग मार्जिन 30 फीसदी से घटकर 28.5 फीसदी रहा।
सालाना आधार पर पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की विज्ञापन आय 17.4 फीसदी बढ़कर 622 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जी एंटरटेनमेंट की सब्सक्रिप्शन आय 4.4 फीसदी बढ़कर 442.8 करोड़ रुपये रही।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।