जी मीडिया को 10.4 करोड़ रुपये का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया को 10.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

अपडेटेड Jan 22, 2015 पर 6:46 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया को 10.4 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया को 6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया की आय 52.6 फीसदी बढ़कर 140 करोड़ रुपये हो गई है।  वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया की आय 91.7 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया का एबिटडा 17.3 फीसदी बढ़कर 17 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2014 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया का एबिटडा 14 करोड़ रुपये रहा था।

    सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जी मीडिया का ऑपरेटिंग मार्जिन 15.6 फीसदी से घटकर 12 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया की विज्ञापन आय 63.1 फीसदी बढ़कर 100.1 करोड़ रुपये रही। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में जी मीडिया की सब्स्क्रिप्शन आय 12.3 फीसदी बढ़कर 30.3 करोड़ रुपये रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।