जुबिलंट फूडवर्क्स का मुनाफा 18.5% घटा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स का मुनाफा 18.5 फीसदी घटकर 27.7 करोड़ रुपये रहा।

अपडेटेड Aug 07, 2014 पर 2:32 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स का मुनाफा 18.5 फीसदी घटकर 27.7 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 34 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स की आय 20.3 फीसदी बढ़कर 477 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में कंपनी की आय 396.5 करोड़ रुपये रही थी।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स का एबिटडा 66.7 करोड़ रुपये से घटकर 59 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का ऑपरेटिंग मार्जिन 16.8 फीसदी से घटकर 12.4 फीसदी रहा।

    सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जुबिलंट फूडवर्क्स की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 6.3 फीसदी के मुकाबले -2.4 फीसदी रही। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में कंपनी की सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ -3.4 फीसदी रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।