जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 10% घटी

साल दर साल आधार पर अशोक लेलैंड की बिक्री 10 फीसदी घटी है। जुलाई में अशोक लेलैंड ने 7847 गाड़ियां बेची हैं।

अपडेटेड Aug 01, 2014 पर 4:08 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई में में अशोक लेलैंड की बिक्री में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में अशोक लेलैंड की बिक्री 10 फीसदी घटी है। जुलाई में अशोक लेलैंड ने 7847 गाड़ियां बेची हैं। हालांकि इस साल जून में अशोक लेलैंड ने 7452 गाड़ियां बेची थी।

    साल दर साल आधार पर जुलाई में में अशोक लेलैंड की लाइट कमर्शियल वाहनों की बिक्री 15 फीसदी घटकर 2111 यूनिट रही। इस साल जून में अशोक लेलैंड ने 1910 लाइट कमर्शियल वाहन बेचे थे। साल दर साल आधार पर जुलाई में में अशोक लेलैंड की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 8 फीसदी घटकर 5736 यूनिट रही। इस साल जून में अशोक लेलैंड ने 5542 मीडियम एंड हैवी कमर्शियल वाहन बेचे थे।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।