जुलाई में आयशर मोटर्स की बिक्री 49% बढ़ी

कंपनी ने जुलाई में 40,760 यूनिट्स मोटरसाइकिल बेची है जो पिछले साल के मुकाबले 49% ज्यादा हैं।

अपडेटेड Aug 03, 2015 पर 10:06 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जुलाई का महीना आयशर मोटर्स के लिए अच्छा रहा है। कंपनी ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। कंपनी ने इस दौरान 40,760 यूनिट्स मोटरसाइकिल बेची है जो पिछले साल के मुकाबले 49 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल जुलाई में आयशर मोटर्स ने 27314 मोटरसाइकिल बेची थी।

    वहीं कंपनी के एक्सपोर्ट में भी इजाफा हुआ है। जुलाई में आयशर मोटर्स के मोटरसाइकिल के एक्सपोर्ट में 72 फीसदी की बढ़त हुई है। जुलाई में मोटरसाइकिल एक्सपोर्ट सालाना आधार पर 518 यूनिट से बढ़कर 893 यूनिट हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।