जुलाई में में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 4.1 फीसदी घटी है। जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 35567 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 37096 गाड़ियां बेची थी। हालांकि इस साल जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 38471 गाड़ियां बेची थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 15530 यूनिट से घटकर 14708 यूनिट रही। इस साल जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 16780 पैसेंजर वाहन बेचे थे।
सलाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 34490 यूनिट से घटकर 33047 यूनिट रही। इस साल जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 36457 यूनिट रही थी।
सलाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2606 यूनिट से घटकर 2520 यूनिट रहा। इस साल जून में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 2014 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया था।
साल दर साल आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 6 फीसदी घटकर 17407 यूनिट रही। सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 8 फीसदी घटकर 16379 यूनिट रही। हालांकि सालाना आधार पर जुलाई में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 47 फीसदी बढ़कर 1028 यूनिट रहा।