जुलाई महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री में जोरदार बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जुलाई में मारुति सुजुकी की बिक्री में 20.8 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। जुलाई में मारुति सुजुकी ने कुल 1.22 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जुलाई महीने में मारुति सुजुकी ने 1.01 लाख गाड़ियां बेची थी।
साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में मारुति सुजुकी की घरेलू बाजार में बिक्री 90,093 लाख यूनिट से 22 फीसदी बढ़कर 1.1 लाख यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर जुलाई महीने में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 11287 यूनिट से 0.2 फीसदी बढ़कर 11307 यूनिट रहा।
साल दर साल आधार पर जुलाई महीने में मारुति सुजुकी की पैसेंजर कारों की बिक्री 72,782 यूनिट से 25.9 फीसदी बढ़कर 91,602 यूनिट रही।