जून में टाटा मोटर्स की बिक्री 6% बढ़ी

इस साल जून महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 38574 गाड़ियां बेची हैं। पिछले साल जून महीने में कुल 40870 गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Jul 01, 2015 पर 4:03 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जून महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 38574 गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जून महीने में टाटा मोटर्स ने कुल 40870 गाड़ियां बेची थी।

    साल दर साल आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स का एक्सपोर्ट 3814 यूनिट से 32 फीसदी बढ़कर 5047 यूनिट रहा। सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की घरेलू बिक्री 34760 यूनिट से 3 फीसदी बढ़कर 35823 यूनिट रही। सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल बिक्री 7911 यूनिट से 30 फीसदी बढ़कर 10281 यूनिट रही।

    हालांकि सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की कमर्शियल व्हीकल बिक्री 5 फीसदी घटकर 25542 यूनिट रही। लेकिन सालाना आधार पर जून महीने में टाटा मोटर्स की मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल बिक्री 18 फीसदी बढ़कर 11450 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।