Get App

जून में बजाज ऑटो की बिक्री 3% बढ़ी

साल दर साल आधार पर जून में बजाज ऑटो की बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 3.05 लाख यूनिट रही।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2014 पर 1:31 PM
जून में बजाज ऑटो की बिक्री 3% बढ़ी

जून में महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून में बजाज ऑटो की बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 3.05 लाख यूनिट रही। हालांकि मई महीने में बजाज ऑटो ने 3.51 लाख गाड़ियां बेची थी।

सालाना आधार पर जून में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 12 फीसदी बढ़कर 1.35 लाख यूनिट रहा। मई में बजाज ऑटो ने 1.56 लाख गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया था। सालाना आधार पर जून में बजाज ऑटो की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 43,263 यूनिट रही। मई में बजाज ऑटो की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 38,416 यूनिट रही।

सालाना आधार पर जून में बजाज ऑटो के मोटरसाइकिलों की बिक्री 3 फीसदी बढ़कर 2.62 लाख यूनिट रही। मई में बजाज ऑटो ने 3.13 लाख मोटरसाइकिलें बेची थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें