जून में बजाज ऑटो की बिक्री 8% बढ़ी

इस साल जून में बजाज ऑटो ने कुल 3.3 लाख गाड़ियां बेची हैं वहीं पिछले जून में 3.05 लाख गाड़ियां बेची थी।

अपडेटेड Jul 02, 2015 पर 9:56 AM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    जून महीने में बजाज ऑटो की बिक्री में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो की बिक्री 8 फीसदी बढ़ी है। इस साल जून महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.3 लाख गाड़ियां बेची हैं। वहीं पिछले साल जून महीने में बजाज ऑटो ने कुल 3.05 लाख गाड़ियां बेची थी।

    साल दर साल आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो का एक्सपोर्ट 1.35 लाख यूनिट से 16 फीसदी बढ़कर 1.56 लाख यूनिट रहा। सालाना आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो की बाइक बिक्री 2.62 लाख यूनिट से 10 फीसदी बढ़कर 2.88 लाख यूनिट रही। वहीं सालाना आधार पर जून महीने में बजाज ऑटो की 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 43263 यूनिट से सिर्फ 1 फीसदी बढ़कर 43735 यूनिट रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।