जेएंडके बैंकः मुनाफा 22.2% बढ़ा, ब्याज आय 9% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेएंडके बैंक का मुनाफा 22.2 फीसदी बढ़कर 158.8 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Aug 10, 2015 पर 1:19 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेएंडके बैंक का मुनाफा 22.2 फीसदी बढ़कर 158.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएंडके बैंक का मुनाफा 130 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जेएंडके बैंक की ब्याज आय 9 फीसदी बढ़कर 694.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएंडके बैंक की आय 637.7 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेएंडके बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.97 फीसदी से बढ़कर 6.63 फीसदी हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में जेएंडके बैंक का नेट एनपीए 2.77 फीसदी से बढ़कर 2.95 फीसदी हो गया है।

    रुपये में जेएंडके बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर पहली तिमाही में ग्रॉस एनपीए 2,764.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,994.5 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर पहली तिमाही में रुपये में नेट एनपीए 1,236.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,276.8 करोड़ रुपये हो गया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।