जेएसडब्ल्यू स्टील के मुनाफे में 38.7% की बढ़ोतरी

चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 38.7 फीसदी बढ़कर 483 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड May 27, 2014 पर 7:49 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 38.7 फीसदी बढ़कर 483 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 295.9 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 44.9 फीसदी बढ़कर 14,342 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2013 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 9,898 करोड़ रुपये रही थी।

    जेएसडब्ल्यू स्टील का कहना है कि डोलवी यूनिट के ब्राउनफील्ड विस्तार को सितंबर 2015 से शुरू किया जाएगा। वित्त वर्ष 2015 में स्टील बिक्री 5 फीसदी बढ़कर 12.4 मीट्रिक टन रहने का अनुमान है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।