जेएसडब्ल्यू स्टील को 656 करोड़ रु का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 656 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड Aug 01, 2014 पर 2:47 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 656 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 382 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 29 फीसदी बढ़कर 13254 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 10271 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटडा 1879.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2612 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.3 फीसदी से बढ़कर 19.7 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।