जेएसडब्ल्यू स्टील को 748.7 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की कुल आय 7 फीसदी बढ़कर 13895 करोड़ रुपये हो गई।

अपडेटेड Oct 21, 2014 पर 5:11 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 748.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 115.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की कुल आय 7 फीसदी बढ़कर 13895 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की कुल आय 12984 करोड़ रुपये थी।

    साल दर साल आधार पर जेएसडब्ल्यू स्टील का ऑपरेटिंग मुनाफा 2348 करोड़ रुपये से बढ़कर 2791 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का ऑपरेटिंग मार्जिन 18.1 फीसदी से बढ़कर 20.1 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।