Get App

जेट एयरवेज: सस्ते किराए की स्कीम बढ़ी

जेट एयरवेज ने सस्ते किराए की स्कीम को थोड़ा आगे बढ़ाने का ऐलान किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 06, 2014 पर 8:45 AM
जेट एयरवेज: सस्ते किराए की स्कीम बढ़ी

हवाई सफर करने वालों को जेट एयरवेज ने तोहफा दिया है। जेट एयरवेज ने सस्ते किराए की स्कीम को थोड़ा आगे बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऑफर के लिए आपको 6-7 अगस्त को बुकिंग करना होगा और बुकिंग 1 सितंबर के बाद की उड़ानों के लिए होगी। ये स्कीम घरेलू उड़ानों के लिए है, जिसमें बेस फेयर और फ्यूल सरचार्ज पर 40 फीसदी का डिस्काउंट मिलता है। कंपनी का ये ऑफर देश में सभी डेस्टिनेशंस के लिए है। जेट एयरवेज ने साफ किया है कि सस्ते किराए की ये स्कीम ग्रुप बुकिंग पर लागू नहीं होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें