Get App

जैन इरीगेशनः मुनाफा 4 गुना बढ़ा, आय 4.3% बढ़ी

सालाना आधार पर पहली तिमाही में जैन इरीगेशन का मुनाफा 14.5 करोड़ रुपये से 58.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 13, 2016 पर 2:29 PM
जैन इरीगेशनः मुनाफा 4 गुना बढ़ा, आय 4.3% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन का मुनाफा 4 गुना बढ़कर 58.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन का मुनाफा 14.5 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन की आय 4.3 फीसदी बढ़कर 1713.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में जैन इरीगेशन की आय 1643.3 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जैन इरीगेशन का एबिटडा 200.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 233.5 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में जैन इरीगेशन का एबिटडा मार्जिन 12.2 फीसदी से बढ़कर 13.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें