Get App

टाटा केमिकल्स का मुनाफा 2.3 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 175.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 05, 2014 पर 2:41 PM
टाटा केमिकल्स का मुनाफा 2.3 गुना बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 2.3 गुना बढ़कर 175.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का मुनाफा 75.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स की बिक्री 16.8 फीसदी बढ़कर 3803 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स की बिक्री 3256 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा 392 करोड़ रुपये से बढ़कर 460 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा मार्जिन 12 फीसदी से बढ़कर 12.1 फीसदी रहा।

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स की फर्टिलाइजर्स कारोबार से आय 1188 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा केमिकल्स की फर्टिलाइजर्स कारोबार से आय 832.6 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें