टाटा केमिकल्स को 74.2 करोड़ रु का घाटा

वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स को 198 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है।

अपडेटेड May 27, 2015 पर 4:57 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स को 74.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स को 1226 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

    हालांकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय 1.3 फीसदी बढ़कर 3742.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स की आय 3693 करोड़ रुपये रही थी।

    वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स को 198 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2014 की चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स को 1303.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ था।

    साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में टाटा केमिकल्स का एबिटडा 321.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 411.1 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में टाटा केमिकल्स का ऑपरेटिंग मार्जिन 8.7 फीसदी से बढ़कर 11 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।