टाटा कॉफी के मुनाफे, आय में गिरावट

वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 25 फीसदी घटकर 30.3 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jul 22, 2014 पर 2:29 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 25 फीसदी घटकर 30.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा कॉफी का मुनाफा 40.4 करोड़ रुपये रहा था।

    वहीं वित्त वर्ष 2015 की पहली तिमाही में टाटा कॉफी की आय 10.5 फीसदी घटकर 374.5 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2014 की पहली तिमाही में टाटा कॉफी की आय 418.5 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में टाटा कॉफी का एबिटडा 103 करोड़ रुपये से घटकर 80 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर पहली तिमाही में टाटा कॉफी का ऑपरेटिंग मार्जिन 24.5 फीसदी से घटकर 21.5 फीसदी रहा।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।